Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीयविदेश

Turkey Earthquake: शोधकर्ता ने की थी विनाशकारी भूकंप की भविष्यवाणी, वायरल

Turkey Earthquake: शोधकर्ता ने की थी विनाशकारी भूकंप की भविष्यवाणी, वायरल  नीदरलैंड के शोधकर्ता फ्रैंक हूगरबीट्स ने तीन फरवरी को ही कहा था कि तुर्किये (तुर्की), जॉर्डन, सीरिया या लेबनान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आएगा। सोमवार को जब तुर्किये और सीरिया समेत पांच देशों में विनाशकारी भूकंप आया, तो फ्रैंक का दावा वायरल हो गया। इसके साथ यह भी सवाल सामने आया है कि क्या भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है?

 

हूगरबीट्स के ट्विटर बायो में कहा गया है कि वह सौर प्रणाली ज्यामितीय सर्वेक्षण के शोधकर्ता हैं, जो भूकंपीय गतिविधि से संबंधित खगोलीय पिंडों के बीच ज्यामितीय निगरानी के लिए एक शोध संस्थान है। वह खुद को ग्रहों, विशेष रूप से पृथ्वी का सबसे ज्यादा सम्मान करने वाला बताते हैं।

शक्तिशाली भूकंप के पहले झटके के बाद एक ट्वीट में हूगरबीट्स ने कहा कि इस क्षेत्र में कुछ समय के लिए आफ्टरशॉक्स जारी रहेंगे। ज्यादातर 4-5 तीव्रता के, लेकिन अभी भी एक मजबूत भूकंप की आशंका है। दक्षिणपूर्वी तुर्किये ने पहले झटके के बाद 7.6 तीव्रता के भूकंप का सामना किया था। पहले झटके की तीव्रता 7.8 मापी गई थी।

एक अन्य ट्वीट में हूगरबीट्स ने कहा कि मध्य तुर्किये में बड़े भूकंप से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। जैसा कि मैंने पहले कहा था कि जल्दी या बाद में इस क्षेत्र में यह होकर रहेगा, जैसा कि साल 115 और 526 में हुआ था। भूकंप हमेशा महत्वपूर्ण ग्रहों की ज्यामिति के हिसाब से आते हैं, जैसा कि हमने 4-5 फरवरी को किया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp