Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजरा हट केधर्म

Tulsi Vivah KATNI गाजे-बाजे के साथ निकली बारात, फिर हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह

Tulsi Vivah KATNI तुलसी-शालिग्राम विवाह की अनूठी रस्म को पूरा कर रहे दो परिवार लगन से लेकर बारात और बिदाई तक की रस्म निभाई। देवउठनी एकादशी पर कटनी के सिविल लाइन क्षेत्र में आज धूमधाम से हुआ तुलसी विवाह संपन्न हुआ। बारात निकाली फिर विवाह की सभी रस्म निभाई गईं। शर्मा परिवार और तिवारी परिवार वर वधु पक्ष से शामिल हुए।

Tulasi vivah katni

हिंदू मान्यताओं के अनुसार दीपावली के बाद आने वाली एकादशी पर देव उठ जाते हैं सदैव उठनी एकादशी कहा जाता है इस एकादशी में भगवान विष्णु नींद से जाग जाते हैं और सभी शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं इस दिन ही भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप के साथ तुलसी विवाह करने की प्रथा पुराणों से चली आ रही है।

Tulasi vivah katni

घरों और मंदिरों में विधि-विधान से एकादशी के दिन तुलसी विवाह संपन्न कराया जाता है इसी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं दो परिवार जो कि इस एकादशी में तुलसी शालिग्राम भगवान के विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विवाह की सभी रस में उसी तरह निभाई जा रही है जिस प्रकार वर वधू का विवाह कार्यक्रम संपन्न होता है।

Tulasi vivah katni

लगन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सुरेंद्र प्रसाद तिवारी के यहां से भगवान शालिग्राम का तिलक आया राजकुमार शर्मा घनश्याम शर्मा अरुण शर्मा के यहां आज तुलसी और शालिग्राम का विवाह का आयोजन किया गया। फिर धूमधाम से बारात निकाली ।

Tulasi vivah katni

सिविल लाइन निवासी तुलसी विवाह का शर्मा एवं तिवारी परिवार शामिल रहा।

_शालिगराम जी (वर पक्ष)_
_राजकुमार प्रमिला शर्मा,श्याम पुष्पा शर्मा,अरुण पूजा शर्मा,सुशील झा,श्रीमती रीता झा,कपिल श्रीवास्तव, अनमोल-आशीष पटेल,इति बर्मन,मुस्कान मिश्रा,सावंत चौहान, आव्या,विवेक,विशाल आदि शामिल थे।

Tulasi vivah katni
वहीं तुलसी/वृंदा(वधू पक्ष) की ओर से
सुरेंद्र तिवारी,राजेन्द्र तिवारी,सतीश मनोरमा तिवारी,नीता खन्ना,साईअनुभूति,अनीता,दिशा-दीक्षा तिवारी,अनूपा पटेल,राजेश अठ्ठया,निशा तिवारी आदि शामिल रहे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp