HOMEराष्ट्रीय

Wasim Rizvi left Islam वसीम रिजवी अब कहलायेंगे जितेंद्र नारायण, जानिए कौन हैं रिज़वी

Wasim Rizvi left Islam वसीम रिजवी अब कहलायेंगे जितेंद्र नारायण, जानिए कौन हैं रिज़वी

Wasim Rizvi left Islam। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिम्हा नन्द गिरि महाराज ने वसीम रिजवी को सनातन धर्म की दीक्षा दिलाई। वसीम रिजवी ने जितेंद्र नारायण नाम से हिंदू धर्म ग्रहण किया है। रिजवी ने कहा कि जब मुझे इस्लाम से निकाल ही दिया गया तो फिर ये मेरी मर्जी है कि मैं कौन सा धर्म स्वीकार करूं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है, जिसमें सबसे ज्यादा अच्छाइयां है। उन्होंने कहा कि वह इस्लाम को धर्म समझते ही नहीं है। मुस्लिम संगठनों द्वारा फतवों पर रिजवी ने कहा कि जब हमको इस्लाम से निकाल दिया गया और हर जुमे की नमाज के बाद हमारा और महंत नरसिंहानंद गिरी जी के खिलाफ सर काटने के फतवे दिए जाते हैं और इनाम बढ़ाया जाता है तो ऐसी स्थिति में हमको मुस्लिम कहे, हमको खुद शर्म आ रही है।

रिजवी बीते दिनों कई बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। इसके अलावा तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने कुरान की आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। इसके बाद वसीम रिजवी के खिलाफ कई अल्पसंख्यक संगठनों ने उनका विरोध किया। साथ ही वसीम रिजवी की किताब को लेकर बीते दिनों का विवाद हो चुका है। वसीम रिजवी के हिंदू बनने का बड़ी संख्या में हिंदू धर्मगुरुओं ने स्वागत किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button