Police Transfers in Indore: इंदौर। इंदौर जिले में 30 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 21 निरीक्षकों और 9 कार्यवाहक निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इंदौर के डीआइजी मनीष कपूरिया के कार्यालय से तबादले की यह सूची जारी की गई है। जिले के सांवरे, कनाड़िया, एमआइजी, परदेशीपुरा, हातोद, संयोगितागंज, चंदन नगर, चंद्रावतीगंज, एरोड्रम, मल्हारगंज, छोटी ग्वालटोली, क्षिप्रा, जूनी इंदौर, कोतवाली, महू और हीरा नगर थाने में टीआई बदले गए हैं। कुछ का ट्रांसफर यातायात और क्राइम ब्रांच में किया गया है। यहां देखिए पूरी लिस्ट
Transfers in Indore: इंदौर पुलिस विभाग में थोक तबादले, 21 निरीक्षकों और 9 कार्यवाहक निरीक्षकों इधर से उधर

















