HOME

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद ‘कॉमेडियन’ मुनव्वर फारूकी की पिटाई, फैमिली शो बताकर बेचे गए थे टिकट: रिपोर्ट

कथित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हिंदू देवी-देवताओं पर अक्सर आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहता है। भगवान राम से लेकर गोधरा में जिंदा जलाए गए कारसेवकों तक का वह मजाक उड़ा चुका है। लेकिन, मध्य प्रदेश के इंदौर में उसे यह ।  एक दक्षिणपंथी संगठन के लोगों ने देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद उसकी पिटाई कर दी।

इंदौर के एक इवेंट में मुनव्वर ने देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन के कई सदस्यों ने वहाँ पहुँच कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वे मुनव्वर फारूकी और आयोजक को थाने लेकर गए। 

घटना इंदौर के 56 दुकान स्थित मुनरो कैफे की है। शुक्रवार (1 जनवरी 2021) को शाम 6:30 बजे यह इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट के दौरान तथाकथित स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की। इस बात की जानकारी मिलते हिन्द रक्षक संगठन के कई कार्यकर्ता वहाँ पहुँचे और मुनव्वर फारूकी की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे तुकोगंज थाने लेकर गए।  

संगठन के कार्यकर्ता एकलव्य गौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुनव्वर फारूकी पहले भी देवी-देवताओं पर इस तरह की टिप्पणी कर चुका है। इसकी वजह से ही जयपुर में इसका एक कार्यक्रम रद्द हो चुका है। इस इवेंट की जानकारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता टिकट लेकर इसमें शामिल हुए थे। इसके पहले भी मुनव्वर फारूकी मंचों से ऐसी विवादित और अपमानजनक बातें कर चुका है

वहीं कैफे संचालक का इस घटना पर कहना था कि इवेंट आयोजक (नलिन) ने फैमिली शो बता अनुमति ली थी। संचालक के मुताबिक़, “मुझे तो इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि इस शो के टिकट बेचे गए हैं। मैं भी अब पता कर रहा हूँ कि ये इवेंट किस तरह और क्यों किया गया।”

इस घटना पर तुकोगंज थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने कहा कि हिन्द रक्षक संगठन के कार्यकर्ता उनके पास शिकायत लेकर आए थे। उनका आरोप था कि इवेंट में धार्मिक भावनाएँ भड़काने वाली बातों को बढ़ावा दिया जा रहा है। हम इस शो की पूरी रिकॉर्डिंग देख रहे हैं। उसके आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई करेंगे।   

इसके पहले माता सीता पर अभद्र टिप्पणी करते हुए मुन्नवर ने कहा था, “मेरा पिया घर आया ओ राम जी। राम जी डोंट गिव अ Fu*k अबाउट पिया। यह सुन राम जी कहते हैं मैं खुद चौदह साल से घर नहीं गया। अगर सीता ने सुन लिया, वो तो शक करेगी। सीता को तो माधुरी पे पहले से ही शक है। वो गाना है तेरा करूँ गिन-गिन इंतजार। उसे लग रहा है वनवास गिन रही है 14 पर आकर रुक गई।”

इस हरकत के बाद उस पर एफ़आईआर भी दर्ज की गई थी। इसके अलावा उसने गोधरा में जलाकर मार डाले गए 59 कारसेवकों का मज़ाक उड़ाया था गोधरा कांड के लिए उसने अमित शाह और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया था। संज्ञान में यह वीडियो आने के बाद राष्ट्रीय सेवा संघ (RSS) ने उस पर कानूनी एक्शन लेने की बात कही थी।

Show More

Related Articles

Back to top button