Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Toll plaza News 3 महीने में बंद कर दिए जाएंगे अनावश्यक टोल प्लाजा लोकल लोगों को नहीं लगेगा टोल

Toll plaza News भारत में अब कहीं पर भी लोकल लोगों का टोल Toll Tax टैक्स नहीं लगेगा। रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी Nitin Gadkari ने लोकसभा में कहा कि आधार कार्ड से एक पास बनाया जाएगा। जिसे दिखाकर लोकल लोग अनलिमिटेड टाइम टोल बैरियर क्रॉस कर सकेंगे। किसी भी प्रकार का कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा।

3 महीने में बंद कर दिए जाएंगे अनावश्यक टोल प्लाजा

केंन्द्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी (Road Transport Minister Nitin Gadkari) ने लोक सभा में सरकार की एक अहम योजना के बारे में जानकारी दी। केन्द्रीय मंत्री ने दावा किया कि अब हाईवे पर 60 किलोमीटर तक कोई दूसरा टोल प्लाजा नहीं होगा। यानी हाईवे पर अब टोल प्लाजा की संख्या सीमित होगी और लोगों को बार-बार टोल चुकाना नहीं पड़ेगा। वहीं हाईवे के आसपास रहनेवाले लोगों को भी टोल चुकाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। स्थानीय निवासियों को उनके आधार कार्ड के बेसिस पर पास जारी किया जाएगा, ताकि वे जितनी बार चाहें, उतनी बार आ-जा सकें। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने लोकसभा में ये बयान देते हुए कहा कि 60 किलोमीटर में पड़ने वाले बाकी अन्य टोल प्लाजा अगले 3 महीने में बंद कर दिये जाएंगे।

 भारत की सड़कें, अमेरिका जैसी हो जाएंगी: नितिन गडकरी

केन्द्रीय मंत्री Nitin Gadkari  ने ऐलान के मुताबिक अगले 3 महीने में 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक टोल प्लाजा ही होगा। वहीं टोल प्लाजा के करीब रहने वाले लोगों को टोल नहीं चुकाना होग क्योंकि उन्हें पास जारी किया जायेगा। दरअसल, टोल प्लाजा के आसपास रहने वालों की हमेशा से मांग होती है कि उन्हें टोल में राहत दी जाए क्योंकि स्थानीय होने की वजह से उन्हें लगातार आना जाना पड़ता है। सरकार की नई योजना से टोल प्लाजा के करीब रहने वालों को भी काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। केन्द्रीय मंत्री ने ये भी दावा किया कि साल 2024 के अंत तक देश में सड़कों का इन्फ्रास्ट्रक्चर अमेरिका की तरह का हो जाएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp