Friday, October 23, 2026
Latest:
HOME

TMKOC : दया के बाद जेठालाल की पसंदीदा बबिता जी भी छोड़ सकती है शो ! ये है कारण

नई दिल्ली: छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कॉमेडी शोज में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नजर आने वाले वैसे तो सभी किरदार अपने आप में अहम रोल में रहते हैं. वहीं, बबीता जी (Babita Ji) का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं. अब एक बार फिर मुनमुन को लेकर हैरान करने वाली खबर आ रही है.

दरअसल, मुनमुन को पिछले कुछ वक्त से शो में नहीं देखा जा रहा. कहा जा रहा है कि वह शूटिंग के सेट पर ही नहीं पहुंच रहीं. रिपोर्ट्स के अनुसार एक महीने पहले ही शो की टीम दमन में शूटिंग खत्म कर लौटी है. इसके बाद से ही शूटिंग मुंबई में चल रही है. खबर है कि मुनमुन के किरदार को लेकर कोई स्क्रिप्ट भी नहीं लिखी जा रही है.

क्या इस वजह से शो छोड़ रह हैं मुनमुन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पिछले दिनों मुनमुन अपने एक बयान की वजह से विवादों में फंस गई थीं. इसके बाद से ही वह शो से नदारद हैं. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि मुनमुन दत्ता जल्द ही शो को अलविदा कह चुकी हैं.

हालांकि, इन खबरों पर उनकी कोई प्रतिक्रिया भी सामने आई है. हालांकि, उनके फैंस इस खबर से काफी निराश हो रहे हैं. बता दें कि शो में जेठालाल को उनके साथ अक्सर फर्ल्ट करते देखा जाता है, जो दर्शकों को भी बहुत मनोरंजक लगता है.

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही मुनमुन अपने एक यूट्यूब वीडियो पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं. उनके इस शब्द की वजह से लोग इतने नाराज हो गए थे कि उनकी गिरफ्तारी की मांग तक होने लगी थी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp