MADHYAPRADESH

GF से चैटिंग कर रहा था पति, पत्नि ने रोका तो हाथ तोड़ दिया

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शाहपुरा थाना क्षेत्र में स्थित गुलमोहर कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ मोबाइल पर चैट करते रंगेहाथों पकड़ लिया। महिला ने पति को ऐसा करने पर टोका तो पति बुरी तरह बिफर उठा और उसने पत्नी के साथ ही मारपीट कर दी।

शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ‍िलहाल आरोपित की‍ गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शाहपुरा पुलिस के मुताबिक 39 वर्षीय फरियादी महिला अपने पति के साथ गुलमोहर कॉलोनी में रहती हैं। उसका पति गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में काम करता है।
बीती 24 मार्च की रात करीब आठ बजे महिला किचन में काम रही थी। वह अचानक पति के पास पहुंची तो उसे मोबाइल पर एक महिला से चैटिंग करते पाया। इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान गुस्‍से में आकर पति ने उसे बुरी तरह पीट दिया। इससे महिला के हाथ में फ्रैक्‍चर हो गया और उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा। मंगलवार को पीडि़त महिला थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Show More
Back to top button