Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Theft in Katni कटनी के समीप स्लीमनाबाद में सूने मकान में चोरों ने लगाई दिन दहाड़े सेंध

Theft in Katni कटनी के समीपवर्ती स्लीमनाबाद में सोमवार की दोपहर सूने घर मे चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर लाखों रुपए का सामान और नकदी पार कर दिया। मकान मालिक जब घर पहुँचा तो घर के दरवाजे के ताले टूटे पड़े दिखे हतप्रभ रह गया ।

घर के अंदर छानबीन की तो आलमारी का भी ताला टूटा मिला।आसपास के लोगो को जानकारी बतलाई व पतासाजी की।लेकिन जब पता नही चला तो स्लीमनाबाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने विवेचना करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

टी आई संजय दुबे ने बताया कि जीवन सिंह जोगी पिता जगलाल सिंह 44 वर्ष निवासी स्लीमनाबाद के घर मे दोपहर 12 से 1 के बीचमकान का सूना घर पाकर अज्ञात चोरों ने नगदी व आभूषण ले उड़े। पुलिस ने 253/2022. 454.380 प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही है। पीड़ित जीवन सिह ने बताया कि वह तेरहवी में घर से दोपहर को निकले थे कार्यक्रम से जब वापस आज तो घर का टूटे ताले बिखरा सारा सामान देखकर हतप्रभ रह गए उन्होंने बताया कि इलाज हेतु लगभग ढाई लाख रुपए नगद घर पर रखे हुए थे जिसे चोरों ने पार कर दिए हैं वहीं मंगलसूत्र पायल बिछिया वह सोने चांदी के जेवरात भी चोर ले उड़े हुए बहरहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp