139 साल पहले के हालात है आज मजदूरो के लिए- मनोज, 1 मई मजदूर दिवस को लेकर जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल कटनी के नेतृत्व में निकाली गई रैली

1 मई मजदूर दिवस को लेकर जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल कटनी के नेतृत्व में कटनी MPMSRU यूनियन के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई चौराहा से रैली निकाली गई। सर्वप्रथम पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की नृसंश हत्या में मारे गए 25 भारतीय और 2 विदेशी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया,और इस हत्या के खिलाफ जिस तरह से जम्मू कश्मीर की जनता ने आतंकवाद के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया जिससे देश मे शान्ति और अमन का संदेश गया।
कटनी यूनिट के अध्यक्ष शिव शंकर परोहा ने कहा कि दुनिया के मजदूरो ने 139 साल पहले 8 घंटे के काम के अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए 8 मजदूरो ने अपने जानो की कुर्बानी दी थी और कुछ लोगो को बीच चौराहे पर गोली मारी गई थी,तब दुनिया के मेहनतकशों को 8 घंटे के काम करने का अधिकार मिला था, और आज उसी 8 घंटे के काम को 12 घंटे करने जा रही है मोदी सरकार।
कामरेड कटनी सचिव मनोज तिवारी ने दुख जताया कि आज जब हमारे देश मे विकराल बेरोजगारी हो और खतरनाक महँगाई के कारण 90% जनता का जीवन दुशवार होता जा रहा हो,तब भारत देश को हिन्दू मुसलमान में बांटा जा रहा है, इसका खामियाजा सिर्फ ट्रेड यूनियनों को हुआ है और देश के मेहनत कश अवाम का हो रहा है।
यही संदेश है 2025 के 1 मई मजदूर दिवस का कि एक हो जाइए और आगामी 20 मई की आम हड़ताल को सफल बनाने में लग जाये।
आज मजदूर दिवस पर आयोजित रैली में कटनी इकाई के अध्यक्ष शिव शंकर परोहा,सचिव मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा ,इकाई के कोषाध्यक्ष कामद सिंह, सहसचिव शुभेंदु साही , सह सचिव सतेंद्र शर्मा कार्यकारणी सदस्य अरुण सिंह , राम शाहू, प्रवीण तिवारी, सुभाष द्विवेदी, सतेंद्र श्रीवास्तव , नितिन चौबे ,सतेंद्र पटेल,राहुल सिंह ,गोपाल सोनी ,मनीष जैन,अभय चतुर्वेदी , आदि शामिल हुए।