Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Teri Jhalak Asharfi Srivalli श्रीवल्ली.. की Hindi दर्शकों में धूम: अल्लू अर्जुन की चप्पल ने किया कमाल, देखें Video

Teri Jhalak Asharfi Srivalli

अगर आप मोबाइल चलाते हैं तो  तेरी झलक श्रीवल्ली अपने जरूर सुना होगा। हिंदी दर्शकों को पुष्पा फ़िल्म का यह गाना ही नहीं इस फ़िल्म के हिंदी डब अन्य गाने भी खूब पसंद आ रहे हैं। एक से बढ़ कर एक रील इन गानों पर बनाई जा रही हैं।

पुष्पा हिंदी ऐमजॉन पर आ चुकी है। सोशल मीडिया पर हिंदी दर्शक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का ऐक्शन, रोमांस, कॉमेडी और गाने सब पसंद किए जा रहे हैं। वैसे तो मूवी के सारे गाने सुपरहिट हैं। इसका गाना ‘श्रीवल्ली’ ट्विटर पर छाया हुआ है।

खासतौर पर अल्लू अर्जुन के चप्पल वाले हुक स्टेप को फैन्स कॉपी कर रहे हैं और मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। फिल्म के गाने जब मेकर्स ने रिलीज किए थे तब भी चर्चा में थे  लेकिन हिंदी वर्जन ऐमजॉन प्राइम पर आए के बाद फिर से ट्रेंड कर रहे हैं। गाना वाकई काफी मेलोडियस है, इसे यूट्यूब पर 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अल्लू अर्जुन की चप्पल ने किया कमाल

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा साल 2021 की सबसे चर्चित मूवी बन चुकी है। कोविड केसेज बढ़ने के बाद भी लोग थिएटर जाकर फिल्म देख रहे हैं। अब मूवी के तेलुगु और हिंदी वर्जन ओटीटी पर भी रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के गानों की भी काफी तारीफ हो रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माया गया गाना ‘श्रीवल्ली’ लोगों को काफी पसंद आया। इसमें डांस करते-करते अल्लू अर्जुन की चप्पल उतर जाती है। इस स्टेप के काफी चर्चे हैं। कई लोग इसे कॉपी भी कर रहे हैं।

पुष्पा2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार

पुष्पा फिल्म दो पार्ट्स में बनी है। इसका दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा बरसाया है। इसके हिंदी वर्जन की कमाई से खुद अल्लू अर्जुन हैरान है। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा फीडबैक मिला और माउथ पब्लिसिटी के बाद बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने रफ्तार पकड़ी। कई दर्शक जो कोविड की वजह से सिनेमाहॉल नहीं जा पा रहे थे, अब ओटीटी पर इसका मजा ले रहे हैं

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp