Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Tarak mehta new cast नए तारक मेहता की एंट्री, शैलेश लोढ़ा ने कसा तंज

Tarak mehta new cast टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है तारक मेहता का उल्टा चश्मा। हाल ही में शो में शैलेश लोढ़ा की जगह सचिन श्रॉफ आए हैं। सचिन शो में तारक मेहता का किरदार निभाएंगे। सचिन की वापसी के बीच अब शैलेश ने हाल ही में ऐसा पोस्ट किया है जिसे पढ़कर लग रहा है कि उन्होंने शो के मेकर्स पर तंज कसा है। हालांकि उनकी कविता में किसी का नाम नहीं है। लेकिन जो शब्द उन्होंने लिखे हैं, उससे साफ है कि वह किसी पर तंज मार रहे हैं। वहीं यूजर्स यही कयास लगा रहे हैं कि ये तंज और किसी के लिए नहीं बल्कि शो के मेकर्स के लिए है।

शैलेश ने अपनी कविता को शेयर करते हुए लिखा भी है कि एक ताजा व्यंग्य कविता। इसके बाद शैलेश ने लिखा, ‘मेरा ही चेहरा सब से बड़ा हो, यार तुम कितने असुरक्षित और डरे हो। परिभाषा तक नहीं जानते ईमान की इतनी बार अपना कहा बदलते हो, कीमत तो पता ही नहीं ज़ुबान की। अगर तुम में आत्मा होती तो पूछता, क्या कभी उसे टटोला था। वैसे एक सवाल जरूर है आखिरी बार तुमने सच कब बोला था?’

शैलेश का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं फैंस उन्हें शो में वापसी के लिए कमेंट कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनके बिना शो मजेदार नहीं है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp