Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEJOBSराष्ट्रीय

Sarkari Jobs Recruitment BRO 2022: सीमा सड़क संगठन में 10वीं और ग्रेजुएट के लिए बंपर नौकरी

Sarkari Jobs Recruitment BRO 2022: सीमा सड़क संगठन में 10वीं और ग्रेजुएट के लिए बंपर नौकरी निकली है। BRO Recruitment 2022 के तहत सीमा सड़क संगठन, BRO में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स पदों पर भर्ती निकली है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीआरओ के आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर शुरू है. ध्यान दें कि पदों के लिए 26 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया है.

कुल 246 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. विस्तृत वैकेंसी डिटेल कुछ इस प्रकार है-ड्रॉट्समैन – 14सुपरवाइजर – 7सुपरवाइजर स्टोर – 13सुपरवाइजर साइफर – 9हिंदी टाइपिस्ट – 10ऑपरेटर – 35इलेक्ट्रीशियन – 30बिल्डर – 24मल्टी स्किल्ड वर्कर – 22कुक – 82

आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹50 शुल्क भी जमा करना होगा.

चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और प्रैक्टिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. हालांकि फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और प्रैक्टिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर के होंगे.

शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए 10वीं पास से लेकर गए ग्रैजुएशन पास शैक्षिक योग्यता के रूप में अनिवार्य की गई है. जिसकी डिटेल अधिसूचना में देखें.

कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर, GREF ‘सेंटर, दिघी कैंप, पुणे- 411 015’, के पते पर भेजना होगा. वहीं भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए इसकी वेबसाइट के लिंक को देखें।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp