MADHYAPRADESH

Tooar Dal तुअर में बिकवाली से नरमी, उड़द में लंबी तेजी के आसार नहीं

Tooar Dal

Tooar Dal । सरकार द्वारा उड़द आयात (ओजीएल) की समय सीमा बढ़ाने से उड़द की तेजी को ब्रेक लग गया है। हालांकि उड़द दाल में घरेलू मांग काफी कमजोर है जिससे भी उड़द में मिलों की मांग सीमित है जबकि देश में देसी उड़द का स्टाक कमजोर है लेकिन बर्मा से आयातित उड़द का दबाव बना हुआ है। बर्मा में अगली फसल फरवरी-मार्च में आएगी जो बंपर रहने का अनुमान है।

ऐसे में भारत सरकार की आयात नीतियों के कारण आगे भी उड़द में लंबी तेजी नजर नहीं आ रही है। फिलहाल इंदौर में उड़द 6500 से लेकर 7000 रुपये प्रति क्विंटल बोली जा रही है।

आयातित मसूर की आवक में कमी होने और डिमांड धीरे-धीरे जोर पकड़ने के कारण मसूर में सुधार की स्थिति बनी हुई है। मसूर सुधरकर 7100-7125 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई। तुअर में ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकने और मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ने से भाव में 100 रुपये की गिरावट रही।

तुअर महाराष्ट्र सफेद 6200-6300 कर्नाटक नई 6300-6500 निमाड़ी तुअर 5500-6000 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। नई तुअर दाल ऊपर में 9500 बिकी। चने में सीमित पूछपरख रहने और आवक सीमित रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए हैं। चना कांटा 5050-5100 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। मूंग में कामकाज सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।

 

दलहन के दाम– चना कांटा 5050-5100, विशाल 4700-4900 डंकी चना 4150-4350 मसूर 7100-7125 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6200-6300 कर्नाटक नई 6300-6500 निमाड़ी तुअर 5500-6000 मूंग बेस्ट 7100-7300 एवरेज 6000-6600 उड़द बेस्ट बोल्ड 7000 मीडियम 5500-6500 हलकी 2500-4500 रुपये।

दालों के दाम- चना दाल 5800-5900 मीडियम 6100-6200 बेस्ट 6300-6400 मसूर दाल 8350-8450 बेस्ट 8550-8650 मूंग दाल 7850-7950 बेस्ट 8050-8150 मूंग मोगर 8350-8450 बेस्ट 8550-8650 तुअर दाल 8000-8100 मीडियम 8200-8300 बेस्ट 8400-8500 नई दाल 8700-9100 उड़द दाल 8100-8200 बेस्ट 8300-8400 उड़द मोगर 9600-9800 बेस्ट 9900-10000 रुपये क्विंटल।

काबुली चना कंटेनर भाव (42-44) 8900, (44-46) 8800, (58-60)8100, (60-62) 8000 रुपये।

Tooar Dal Price: इंदौर में तुअर के दामों में 100 रुपये की तेजी

इंदौर चावल भाव

दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 9500 से 10000, तिबार 8050 से 8500, दुबार 6000 से 6500, बासमती सेला 6000 से 8500, मोगरा 3500 से 5500, दुबराज 3500 से 4000, कालीमूंछ डिनरकिंग 7500, राजभोग 6500, परमल 2500 से 2700, हंसा सेला 2450 से 2600, हंसा सफेद 2300 से 2450, पोहा 3300 से 3800 रुपये क्विंटल बिका।

Show More

Related Articles

Back to top button