HOMEMADHYAPRADESH

MP उच्च शिक्षा विभाग कर्मचारियों को 7th pay commission के एरियर की शेष दूसरी किस्त का भुगतान होगा

UGC के सातवें वेतनमान के एरियर की शेष दूसरी किस्त भुगतान करने की घोषणा कर दी है। इससे हजारों कर्मचारियों को लाभ होगा।

7th pay commission MP उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। UGC के सातवें वेतनमान के एरियर की शेष दूसरी किस्त भुगतान करने की घोषणा कर दी है। इससे हजारों कर्मचारियों को लाभ होगा।

जानकारी के मुताबिक MP के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक अधिकारियों और कर्मचारियों को UGC के 7वें वेतनमान के एरियर की शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जायेगा।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एरियर की राशि नियमानुसार इंकम टेक्स की कटौती कर अधिकारियों के भविष्य निधि EPF खाते में स्थानान्तरित की जायेगी।

Show More
Back to top button