News24you

News you are looking for

Tabassum Death: स्वस्थ थीं तबस्सुम, 2 मिनट में दो बार आया हार्ट अटैक और चली गई जान

Tabassum Govil: दिग्गज अदाकारा तबस्सुम का निधन, दो मिनट में दो बार पड़ा दिल का दौरा

Tabassum Death हिंदी फिल्म की जानी मानी अभिनेत्री तबस्सुम नहीं रहीं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज एक्ट्रेस तबस्सुम का निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को कल (18 नवंबर) शाम को हार्ट अटैक आया था। उन्हें फौरन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तबस्सुम की मौत की खबर ने बॉलीवुड को झकझोर दिया है। हाल ही में साउथ एक्टर महेश बाबू के पिता कृष्णा की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। वहीं, कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी भी कार्डियक अरेस्ट की वजह से इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी मां ने शुक्रवार की शाम आखिरी सांस ली। उन्होंने कहा, ‘कल 8 बजकर 40 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। वो पूरी तरह से ठीक थीं। हमने 10 दिन पहले अपने शो के लिए शूटिंग की थी। अगले हफ्ते फिर से शूट होने वाले थे।’