Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah दयाबेन की होगी वापसी तो पोपटलाल की भी बजने जा रही है शहनाई! शादी हुई पक्की

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Today Episode: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शक इन दिनों काफी उत्साहित हैं. हो भी क्यों ना खबर ही कुछ ऐसी है. जहां एक तरफ दयाबेन (Dayaben) की वापसी लगभग कन्फर्म हो चुकी है तो वहीं अब शो में पोपटलाल (Popatlal) घोड़ी चढ़न जा रहे हैं. बात मानो पक्की हो ही गई समझो. अब बस सात फेरे लेकर पोपटलाल बसाने जा रहे हैं घर.

प्रतीक्षा बनेगी पोपटलाल की दुल्हनिया

हाल ही में पोपटलाल ने एक लड़की प्रतीक्षा देखी है जो उन्हें काफी पसंद आ गई है. रिश्ता पोपटलाल को तो मंजूर और अब बस लड़कीवालों की हां की देरी है. हालांकि उनके हाव भाव से लग रहा है कि उनकी तरफ से भी हां हैं. ऐसे मे इस बार हर किसी को पूरी उम्मीद है कि पोपटलाल का ब्याह इस बार पक्का हो ही जाएगा और जिस अधूरे सपने के पूरा होने की उम्मीद वो लगाए बैठे हैं वो बस सच होने वाला है. और स्टोरी में आए इस नए मोड़ से दर्शक खूब खुश हैं.

दयाबेन की भी होगी वापसी

वहीं अब शो के निर्माता असित मोदी ने शो के अहम किरदार दयाबेन की वापसी को लेकर भी बड़ी बात कह दी है. उनके मुताबिक अब जल्द ही शो में दयाबेन का किरदार नजर आएगा. फिर चाहे इस रोल में दिशा वकानी हो या फिर कोई और. वहीं इस बयान के आने से जहां दर्शकों के चेहरे खिले हैं तो वो एक वजह से निराश भी हैं क्योंकि अब कहा जा रहा है दिशा वकानी को शो में रिप्लेस किया जा सकता है. इसका कारण ये है कि दिशा दूसरी बार मां बन चुकी हैं. उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. अब कहा जा रहा है कि वो शो में वापसी नहीं करेंगीं.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp