Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

T20 World Cup 2021, BAN vs SCO वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को 6 रनों से हराया

T20 World Cup 2021, BAN vs SCO : टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए स्कॉटलैंड जैसी कमजोर मानी जानेवाली टीम ने बांग्लादेश को 6 रनों से हरा दिया। जीत के लिए 141 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश कीी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। बांग्ला देश के सलामी बल्लेबाज जम नहीं सके और 18 रनों का स्कोर बनने तक दोनों पैवेलियन लौट गये। शाकिब अल हसन ने जमने की कोशिश की, लेकिन 20 रनों के स्कोर पर वो भी ग्रीव्स की गेंद पर कैच दे बैठे। मुशफिकुर रहीम ने पारी संभाली और सर्वाधिक 38 रनों का योगदान दिया। महमदुल्लाह और अफीफ हुसैन ने भी कोशिश की, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल सके। बाकी के बल्लेबाज 134 रनों से ज्यादा नहीं बना पाए। स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैड व्हील ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि ग्रीव्स ने 2 विकेट लिए।

इससे पहले बांग्ला देश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाये। स्कॉटलैंड की ओर से क्रिस ग्रीव्स ने सर्वाधिक 45 रन बनाये। इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं। स्कॉटलैंड के खिलाड़ी शुरु से ही स्पिन गेंदबाजों से सहमे दिखे। बांग्ला देश की ओर से मेंहदी हसन ने 4 ओवरों में सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट लिए। मुस्तफिजुर और शाकिब अल हसन ने 2 -2 विकेट लिए। इसके साथ ही बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) ने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शाकिब ने इस मैच में 2 विकेट लेकर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। शाकिब के अब 108 विकेट हो गए हैं और वह टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं।

 

आपको बता दें कि बांग्लादेश ने हाल ही में टी-20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को मात दी है। लेकिन स्कॉटिश टीम ने अपने जज्बे से दिखा दिया कि उन्हें कमजोर समझना बड़ी भूल साबित होगी।

बांग्लादेश: प्लेइंग XI

1. महमूदुल्लाह (कप्तान) 2. लिटन दास 3. सौम्य सरकार 4. शाकिब-अल-हसन 5. मुश्फिकुर रहीम 6. आफिफ हुसैन 7. नुरुल हसन (विकेटकीपर) 8. मेहदी हसन 9. मोहम्मद सैफुद्दीन 10. तस्कीन अहमद 11. मुस्तिफुजर रहमान

स्कॉटलैंड: प्लेइंग XI

1. कायले कोइत्जर 2. जॉर्ज मुसनी 3. मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर) 4. रिची बेरिंगटन 5. कैलुम मैक्लॉड 6. माइकल लेस्क 7. क्रिस ग्रिव्स 8. मार्क वैट 9. जोस डैवे 10. सैफयां शरीफ 11. ब्रैडले व्हील

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp