Wednesday, October 28, 2026
Latest:
Corona newsHOMEज्ञानराष्ट्रीय

swine flu भोपाल की लैब में 5 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव, कन्टोन्मेंट जैसी सख्ती शुरू

भोपाल की लैब में 5 सैंपल भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। swine flu पर भोपाल की लैब में 5 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव

, आई हैं। कन्टोन्मेंट जैसी सख्ती शुरू हो गई है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिशिर गेमावत ने नगर निगम कटनी के वार्ड क्रं. 18 तिलक कॉलेज रोड और वार्ड क्रं. 30 भट्टा मोहल्ला में सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग की पुष्टि होने पर यहां के सूअर पालन स्थलों को रोग उदभेद का इपिसेन्टर घोषित कर दिया है। साथ ही इन स्थलों के एक किलोमीटर के क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन और इस जोन के आस-पास की 9 किलोमीटर की परिधि को सर्विलांस जोन घोषित किया है।

प्रशासन ने शहर में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए द प्रीवेंसन एण्ड कंट्रोल ऑफ इन्फेक्टियस एण्ड कन्टीजियस डिजीज इंन एनीमल एक्ट 2009 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

आदेश में इन्फेक्टेड जोन में पाये जाने वाले समस्त सूकर आश्रयों के सूकर मालिकों तथा संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की आवाजाही भी पूर्णत: प्रतिबंधित कर दी गई है। साथ ही इन्फेक्टेड परिसर के सभी वाहनों का विसंक्रमण करने और इन्फेक्टेड जोन के सूकरों का मानवीय विधि से वध करने के आदेश दिये हैं। मृत सूकरों के शरीर को यथासंभव इन्फेक्टेड परिसर में ही डीप बुरियल विधि से निष्पादित किया जाएगा

प्रभारी कलेक्टर ने नेशनल एक्शन प्लान फॉर कंट्रोल कंटेनेमेण्ट एण्ड इरेडिक्शन ऑफ अफ्रीकन फीवर के लिए जारी आदेश अनुसार इन्फेक्टेड जोन में पाये जाने वाले सभी सूकर आश्रयों में सूअरों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया है। साथ ही आने वाले 30 दिनों में सूकरों के परिवहन व अन्‍य स्‍थानों को चिहिंत करने के निर्देश दिए है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp