
स्वदेशी जागरण मंच देवधर ने महाशिवरात्रि पर श्रद्धा से कि शिव बारातियो की सेवा
देवघर । देवाधिदेव महादेव की नगरी बाबाधाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा,भक्ति, सेवा व उल्लास के साथ स्वदेशी जागरण मंच ने स्थानीय शिवलोक परिसर के सामने स्टॉल लगाकर देवतुल्य शिव भक्तों व शिव बारातियो की नि*,शुल्क सेवा शर्बत, जल, फल-सेव, केला, संतरा, इत्यादि समर्पण भाव से वितरण किया गया। इस अवसर पर लोगो को स्वदेशी अपनाने पर बल दिया गया। ताकि, अपने देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। मौके पर मंच के प्रान्त समन्वयक मनोज सिंह, जिलासंयोजक संजय सिंह, श्री प्रभाष गुप्ता, अमर कुमार सिन्हा, आशा झा ,सुप्रिया गुप्ता, अभय सिंह, वरीय वरिष्ठ स्वयंसेवक गौरी शंकर शर्मा, विपीन सिंह ,जिवेश सिंह , मिथिलेश बाजपेई,इत्यादि अनेको लोग मौजूद थे।








