ज्योतिषHOMEज्ञानधर्म

Surya Gochar 2022: सूर्य का राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

Surya Gochar 2022: सूर्य का राशि परिवर्तन 16 जुलाई को, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

Surya Gochar 2022 ज्योतिष के मुताबिक सूर्य को सभी नौ ग्रहों का स्वामी माना गया है और 16 जुलाई की रात को सूर्य का कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है। सूर्य देव शनिवार रात 11:11 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

Surya Gochar 2022:

दरअसल इसे सूर्य की कर्क संक्रांति कहा जाता है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। जानें किस राशि पर कैसा रहेगा असर –

मेष : कर्क राशि में सूर्य का गोचर नया वाहन खरीदने का मौका देता है, जबकि पुराने संपत्ति के मामलों में सफलता मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव से बचने के लिए योग करें।

वृषभ: सूर्य का राशि परिवर्तन करने से आपको सफलता मिल सकती है। विदेश में नौकरी मिलने की संभावना है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाइयों से वाद-विवाद से बचें।

मिथुन: सूर्य का गोचर आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके खिलाफ कोई साजिश हो सकती है, बेहतर होगा कि आप खुद का व्यवसाय करें। क्रोध से काम बिगड़ जाएगा। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझ सकता है।

कर्क: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए कुछ मायनों में फायदेमंद रहेगा। आपको नई नौकरी मिल सकती है या वरिष्ठ अधिकारियों से आपको कुछ मदद मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

सिंह: सूर्य का गोचर आर्थिक स्तर पर आपके लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है। आर्थिक संकट की स्थिति बन सकती है। बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिक्षा और प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

Surya Gochar 2022:

कन्या: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आय में वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बच्चे का जन्म हो रहा है।

तुला: सूर्य का गोचर आपके लिए सफल है, लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस समय आप जो भी काम सोच समझ कर करेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। गुप्त रूप से योजनाओं को करने से सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। चुनौतियों का सामना करने में सफलता मिलेगी।

धनु : सूर्य देव की कृपा से आपके पद, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संपत्ति के मामले में सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। वाद-विवाद में पड़ने से बचें। कार्यस्थल पर सावधानी से काम लें।

मकर: सूर्य के प्रभाव से आपको अपने व्यवसाय या कैरियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। किसी नए सौदे पर बातचीत हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ: सूर्य राशि परिवर्तन के कारण आपके व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से तनाव हो सकता है। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

मीन: सूर्य का गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुराना धन वापस मिल सकता है। संतान प्राप्ति का योग है।

सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Show More

Related Articles

Back to top button