जबलपुरHOMEMADHYAPRADESH

Jabalpur Central Jail जूतों में गांजा छुपा कर ड्यूटी करने पहुँचा जेल प्रहरी, जवानों को चकमा देकर भागा, निलंबित

जूतों में गांजा छुपा कर ड्यूटी करने पहुँचा जेल प्रहरी, जवानों को चकमा देकर भागा, निलंबित

Jabalpur Central Jail

जेल के भीतर गांजा तस्करी की आशंका के चलते एक प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है। घटना केंद्रीय कारागार की है। जानकारी के मुताबिक जेल प्रहरी संजू सेंगर की बुधवार को रात्रिकालीन ड्यूटी लगाई गई थी। उसे रात 10 बजे ड्यूटी पर उपस्थित होना था। विलंब से ड्यूटी पर पहुंचने के बाद मुख्य द्वार से वह जेल के भीतर गया। गेट ड्यूटी पर मौजूद जवानों ने उसकी तलाशी ली। जवानों को मुखबिर से पता चला था कि प्रहरी संजू जूतों में गांजे की पुड़िया छिपाकर जेल के भीतर ले जाता है।

आशंका के चलते उन्होंने उससे जूते उतारने के लिए कहा। संजू ने जूते उतारने से मना कर दिया और जवानों को धक्का मारते हुए गेट से निकल भागा। कुछ जवानों ने उसका पीछा किया, परंतु उसे नहीं पकड़ सके। इसके बाद घटना की सूचना सतना गए जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर को दी गई। गुरुवार को जेल के सीसीटीवी फुटेज अधीक्षक तोमर को भेजे गए। इसका अवलोकन करने के पश्चात उन्होंने प्रहरी संजू सेंगर को निलंबित करने का निर्देश जारी कर दिया। निलंबन के दस्तावेज उन्होंने गुरुवार शाम फैक्स के माध्यम से केंद्रीय कारागार भेजा।

विदित हो कि जेल में गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में पहले भी प्रहरियों को रंगे हाथ पकड़ा जा चुका है। इसके बाद जेल गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। जांच उपरांत ही प्रहरियों को जेल के भीतर ड्यूटी पर भेजा जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button