News24you

News you are looking for

Student Suicide रीवा जिले की एक छात्रा ने इंदौर में फांसी लगाकर दी जान, ये था कारण

deth body

Student Suicide रीवा जिले की एक छात्रा ने इंदौर में अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या Suicide कर ली. छात्रा ने अपनी मौत से पहले लिखा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. सुसाइड नोट में मृतका ने लिखा था कि उसके प्रेमी ने उससे शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया. नोट में इस बात का मुख्य रूप से जिक्र किया गया है. छात्रा को जब अपने प्रेमी की शादी कहीं और होने के बारे में पता चली तो उसने तनाव में अपनी जान दे दी. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है.

छात्रा कर रही थी पीएससी की तैयारी 

इंदौर के भवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित एक छात्रावास में रहने वाली पीएससी की तैयारी कर रही आशा पटेल नाम की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. साथ रहने वाली लड़की ने जब छात्रा को देखा तो पुलिस और परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

प्रेमी की कहीं और शादी हो गई

वहीं मृतिका के परिजन भी आज रीवा से इंदौर पहुंचे. मृतिका के भाई ने बताया कि उसकी पढ़ाई में मदद करने के लिए रीवा के रहने वाले पूर्व छात्र पुष्कर से उसकी दोस्ती हो गई थी. फिर दोनों में प्यार हो गया और फिर युवक ने मृतका से शादी करने का झांसा देकर उसका शोषण भी किया, लेकिन जब युवक की कहीं और शादी हुई तो मृतिका तभी से तनाव में चल रही थी. ये बात उसने अपने साथ रहने वाली लड़की को भी बताई और फिर फांसी लगाकर लीला को खत्म कर दी.