News24you

News you are looking for

आईजी जबलपुर जाने कंट्रोल रूम निरीक्षण, त्योहारों में सुरक्षा के कड़े निर्देश

आईजी जबलपुर जाने कंट्रोल रूम निरीक्षण, त्योहारों में सुरक्षा के कड़े निर्देश

 

 

कटनी। नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में अधिकारियों की बैठक ली।

आईजी वर्मा ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शोभायात्राओं में भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी और यातायात व्यवस्था चुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी मॉनिटरिंग, डायल-112 और वायरलेस सिस्टम का अवलोकन कर सुरक्षा में आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अफवाहों और अप्रिय घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करें और पुलिस-जन सहयोग से विश्वास का वातावरण बनाएं।

इस अवसर पर एसपी कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा, एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।