Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMESportsक्रिकेटखेल

Sri Lanka Vs Afghanistan : अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट से जीत के साथ किया एशिया कप का आगाज

मैन ऑफ द मैच फजलहक फारुकी (Fazalhaq Farooqi) की अगुवाई में गेंदबाजों के दबदबे वाले प्रदर्शन के बाद रहमानउल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) और हजरतउल्लाह जजई (Hazratullah Zazai) की आतिशी बल्लीबाजी से अफगानिस्तान ने एशिया कप टूर्नामेंट के मुख्य चरण के शुरुआती टी20 मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी. अफगानिस्तान ने श्रीलंका की पारी को 19.4 ओवर में 105 रन पर समेटने के बाद महज 10.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. अफगानिस्तान ने 59 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की जो बची हुई गेंदों के हिसाब से उनकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है.

विकेटकीपर गुरबाज ने तीन चौके और चार छक्के जड़ित 18 गेंद की पारी में 40 रन बनाए. उन्हें वानिंदु हसरंगा (19 रन पर एक विकेट) ने बोल्ड किया. गुरबाज ने जजई के साथ पहले विकेट के लिए 6.1 ओवर में 83 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी. जजई ने 28 गेंद की नाबाद पारी में 37 रन बनाये. उन्होंने पांच चौके और एक छक्के लगाया.

श्रीलंका के लिए भानुका राजपक्षे ने 38 और चमिका करुणारत्ने ने 31 रन का योगदान दिया. राजपक्षे ने 29 गेंद की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि करुणारत्ने ने 38 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा. टीम के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके. अफगानिस्तान के लिए कप्तान मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने दो-दो जबकि नवीन उल हक ने एक विकेट लिया.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp