Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Sooryavanshi Trailer Release : अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज, लोग बोले- गजब!

Sooryavanshi Trailer: रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसी के साथ ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार भी खत्म हुआ. अक्षय कुमार के इस एक्शन पैक्ड फिल्म में इस बार सिंघम और सिंबा का भी तड़का देखने को मिलेगा. वहीं कटरीना संग अक्षय की केमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी.

ऐसी है कहानी
ट्रेलर में सूर्यवंशी की कहानी की झलक दिखाई गई है. इसमें अक्षय कुमार एक एंटी टेररिज्म स्क्वॉड कॉप हैं जो देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं. उनकी फैमिली में उनकी पत्नी कटरीना कैफ हैं और एक बच्चा है. उन्हें एक अज्ञात हमले का पता चलता है. लेकिन इस दौरान वीर अपने बच्चे को खो देता है. ट्रेलर के अंत में रणवीर सिंह की एंट्री होती है. पर यही एक सरप्राइज नहीं है. उनकी एंट्री के बाद सिंघम यानी अजय देवगन की भी धमाकेदार एंट्री होती है.

रोहित के कॉप सीरीज की यह चौथी फिल्म
बता दें कि सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज की चौथी फिल्म होगी. इससे पहले वह सिंघम, सिंघम 2 और सिंबा बना चुके हैं. सिंघम और सिंघम 2 में रोहित शेट्टी ने अजय देगवन के साथ और सिंबा में रणवीर सिंह के साथ काम किया है. तीनों ही फिल्मों को काफी पसंद किया गया है. अब सूर्यवंशी में रोहित शेट्टी फिर वही कमाल दिखाने को एक बार फिर तैयार हैं. चर्चा है कि सूर्यवंशी में तीनों स्टार साथ में नजर आएंगे.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *