Corona newsHOME

राजनाथ सिंह के बाद अब जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव

राजनाथ सिंह के बाद अब जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव,

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नड्डा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जेपी नड्डा ने खुद को घर पर ही आइशोलेट कर लिया है। बता दें कल जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करनी थी।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया।मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जाँच करवा लें।

Show More
Back to top button