Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

shraddha aftab news अंतिम चैट में श्रद्धा अपने दोस्तों से मदद की गुहार लगा रही

shraddha aftab news दिल्ली पुलिस गुरुवार को श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को साकेत कोर्ट में पेश करेगी और अदालत से उसकी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करेगी।

दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा मर्डर केस में अब नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर उसकी आखिरी चैट सामने आई है। इस चैट में श्रद्धा अपने दोस्तों से मदद की गुहार लगा रही है। चैट में श्रद्धा का दोस्त उससे उसकी परेशानी और मदद का कारण पूछता है। हालांकि, श्रद्धा उसे पूरी बात नहीं बताती है। इस चैट से इतना तो तय है कि श्रद्धा आफताब से परेशान हो चुकी है। हालांकि, वह खुलकर अपने दोस्तों से भी कुछ नहीं कह पा रही थी। वहीं, श्रद्धा की मौत के बाद उसके दोस्त भी पूरी तरह से शॉक्ड हैं। अब श्रद्धा की आखिरी चैट आने के बाद से मामले में कुछ और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस का कहना है कि आफताब की निशानदेही पर अभी वारदात में इस्तेमाल हथियार, श्रद्धा का फ़ोन, वारदात के वक़्त पहने गए कपड़े और कई अन्य चीजें बरामद करनी है, जिसके लिए उसकी रिमांड की जरूरत है। आपको बता दें कि वारदात में प्रयुक्त हथियार और श्रद्धा वालकर का सिर अब तक बरामद नहीं हुआ है।

इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की टीम बुधवार को एक बार फिर से आरोपी आफताब के छतरपुर पहाड़ी स्थित आवास पर पहुंची और सुरागों की तलाश की। वहीं बुधवार को भी महरौली के जंगलों में सर्च आपरेशन जारी रहा। सुबह आठ बजे से ही डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने तलाशी अभियान शुरु कर दिया। उनके साथ एफएसएल टीम भी मौजूद थी। इस दौरान आम लोगों के जंगल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp