Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEज्ञानज्योतिष

Guru Margi 2022: इन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्‍छे दिन

Guru Margi 2022 अगहन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर बुधवार को सूर्य ने राशि परिवर्तन किया। सूर्य ने शाम 6.58 बजे तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश किया। इसी तरह देवों के गुरु बृहस्पति एक सप्ताह पश्चात 24 नवंबर को सुबह 4.36 बजे मीन राशि में मार्गी होंगे। सूर्य और बृहस्पति दोनों ही ग्रह मनुष्य के जीवन में मान, सम्मान, प्रगति लाने में सहायक होते हैं। सूर्य और बृहस्पति के राशि परिवर्तन से मेष, सिंह, कन्या और कर्क राशि के जातकों को लाभ होगा।

शुक्र, मंगल, बुध का पहले ही राशि परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस माह नवंबर माह ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिए खास है। तीन ग्रह पहले ही राशि परिवर्तन कर चुके हैं और अब दो ग्रहों का राशि परिवर्तन संकेत दे रहा है कि नवंबर माह सभी 12 राशि वालों के लिए शुभदायी रहेगा।

सूर्य, बृहस्पति के अलावा शनि, मकर राशि में होते हुए मीन राशि में बृहस्पति पर अपनी नजर रखेगा। सूर्य के वृश्चिक राशि में स्थित होने से सूर्य पर बृहस्पति की नजर पड़ेगी। इससे पहले 11 नवंबर को शुक्र की चाल बदल चुकी है और 13 नवंबर को देव सेनापति मंगल वक्री अवस्था में दोपहर 1.32 बजे और रात्रि 9.06 बजे बुध ने वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है।

इन राशियों पर प्रभाव

मेष – शुक्र, सूर्य, और बृहस्पति के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। किसी भी तरह का व्यवसाय करने वाले व्यवसायी अथवा शोध करने वाले वैज्ञानिकों, शिक्षकों, छात्रों को सफलता मिलेगी।

सिंह – शुक्र ने भी राशि परिवर्तित किया है। इससे मेष राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ और प्रगति के अवसर मिलेंगें मंगल का गोचर विद्यार्थियाें को परीक्षा और प्रतियाेगी परीक्षा में सफलता दिलाएगा। बुध के प्रभाव से व्यवसाय फलेगा। नए लोगों के लिए व्यवसाय करना फलदायी होगा

कर्क – सूर्य, और बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को व्यवसाय में प्रगति होगी। विद्यार्थियाें और नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने की संभावना बन रही है।

कन्या – सूर्य, बृहस्पति का राशि बदलाव कन्या राशि के लिए खास फायदेमंद रहेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य करने वालों के लिए प्रगति के द्वार खुलेंगे। नए लोगों को बड़ी कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलेंगे। नया व्यवसाय करने वालों के लिए शुभदायी है। धन लाभ होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp