Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEजरा हट के

Shocking Video देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, पटरी पर गर्दन रखकर लेट गया शख्स, उसके बाद हुआ ‘कमाल’

Shocking Video ये वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) द्वारा शेयर किया गया एक चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) ट्विटर पर वायरल हो गया है. सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति महज कुछ इंच की दूरी पर मौत से बच निकला.

जैसे ही ट्रेन करीब आई शख्स पटरी पर आकर लेट गया. अगर ट्रेन चालक ने सूझ-बूझ न दिखाई होती तो उसकी मौत निश्चित थी. ट्रेन चालक ने सही समय पर आपातकालीन ब्रेक खींच लिया. वीडियो मुंबई के शिवडी स्टेशन का है, जहां का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

मौत के बिल्कुल करीब था शख्स, लेकिन तभी

क्लिप की शुरुआत रेलवे ट्रैक पर लापरवाही से टहल रहे एक व्यक्ति से होती है. जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है और ट्रेन करीब आती है, वह आदमी अचानक पटरियों पर लेट जाता है. उस शख्स ने अपनी गर्दन को पटरी के ऊपर रखा और बाकी का हिस्सा दो पटरियों के बीच कर लिया.

हालांकि, लोको पायलट द्वारा आपातकालीन ब्रेक खींचने के बाद ट्रेन तुरंत पटरियों पर रुक जाती है और जानलेवा हादसा घटित नहीं हुआ. कुछ आरपीएफ कर्मियों को सुरक्षा के लिए आदमी की ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है. फुटेज में दिख रहे टाइम के मुताबिक घटना सुबह करीब 11:45 बजे की है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp