Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Shirdi Bus Accident नासिक-शिर्डी हाईवे पर बस-ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, 10 की मौत, 35 घायल

Shirdi Bus Accident: महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, मुंबई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस की नासिक-शिर्डी हाईवे पर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

बस में कुल 45 यात्री सवार थे। 10 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 7 महिलाओं और 3 पुरुष हैं। घायलों को नजदीकी साईंबाबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस और प्रशासन से आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बस में मुंबई के अंबरनाथ के यात्री सवार थे, जो शिर्डी दर्शन को आ रहे थे। हादसा पाथेर गांव के पास हुआ जो सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पड़ता है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp