HOME

Dharam Pariwartan: के शेख जफर शेख अब बने चैतन्यसिंह राजपूत

Dharam Pariwartan

Dharam Pariwartan एक मस्लिम पुरुष ने कई वर्ष पहले हिंदू महिला से शादी की, कई वर्षों से हिंदू धर्म के त्योहार मनाते आ रहे है। घर में नवरात्रि में माताजी की स्थापना के साथ ही गणेशजी की स्थापना भी करते आ रहे थे। अंततः उस पुरुष ने मतांतरण करने का निश्चय कर लिया और शुक्रवार को विधि-विधान से सनातन धर्म अपना लिया। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर का है, जहां शुक्रवार को शेख जफर शैख ने शुक्रवार को सनातन धर्म स्वीकार कर लिया हैं।

 

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक सामाजिक कार्यकर्ता शेख जफर शेख ने हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया। मंदिर परिसर में विधि विधान से सारी क्रियाएं कर जफर शेख का मतांतरण कराया गया। अब उनका नया नाम चैतन्यसिंह राजपूत होगा।

 

मुंबई से आए स्वामी पूज्य श्री चिदंबरानंदजी सरस्वती भी इस मौके पर उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक यशपालसिंह सिसौदिया भी मंदिर परिसर में पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने इसे घर वापसी का नाम दिया है। जफर ने पहले ही एक हिंदू महिला से विवाह कर रखा है।

 

वहीं हिंदू धर्म से जुड़े सभी त्योहार भी लंबे समय से मनाते आ रहे हैं। घर में धूमधाम से नवरात्र में माताजी और गणेशोत्सव भी मनाते हैं। महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंदजी सरस्वती, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, सांसद सुधीर गुप्ता की मौजूदगी में यह प्रक्रिया हुई है। धर्म परिवर्तन के बाद शेख जफर शेख चैतन्यसिंह राजपूत के नाम से जाने जाएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button