Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल सलमान खान के साथ होस्ट करेंगी बिग बॉस 16!

Shehnaaz Gill पंजाब की कटरीना कहलाने वाली शहनाज गिल ‘बिग बॉस 13’ में अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ केमिस्ट्री की वजह से काफी फेमस हो चुकी हैं।

खबरों की माने तो शहनाज गिल सलमान खान के साथ ‘बिग बॉस 16’ होस्ट करती दिख सकती हैं। ‘बिग बॉस’ से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शो 1 अक्टूबर से शुरू होगा और शहनाज गिल होस्ट सलमान खान के साथ शो के प्रीमियर एपिसोड में नजर आएंगी। हालांकि अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबरें आ रही हैं कि शहनाज़ केवल प्रीमियर एपिसोड में ही सलमान के साथ स्टेज पर होंगी।

शो के दौरान सलमान खान के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग नजर आई थी। यही वजह है कि वह बिग बॉस की अब तक की सबसे मशहूर सेलेब्स में से एक हैं। इस बीच एक्ट्रेस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp