HOMEज्योतिषधर्म

Shani Good Effects इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, चमकाएंगे किस्मत

इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, चमकाएंगे किस्मत

Shani Good Effects: साल 2022 में तीन राशियों पर शनि देव मेहरबान रहेंगे। जनवरी महीने में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। शनि ग्रहक 29 अप्रैल को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर ढय्या का प्रभाव अधिक हो जाएगा। वहीं कुछ पर कम हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस वर्ष में शनि देव राशियों की किस्मत बदल देगा। कहा जाता है कि शनिदेव की उल्टी नजर पड़ने पर जातक को जीवन में दुख का सामना करना पड़ता है। हालांकि अगर शनि प्रसन्न हो जाएं, तो गरीब भी राजा बन जाता है। नए साल में शनि देव के गोचर से मेष, वृषभ और धनु राशि के लिए शुभ रहेगा। आइए जानते हैं तीनों राशियों को कितना लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि

शनि देव मेष राशिवालों के जीवन में खुशियां लेकर आएंगे। प्रशासनिक सेवा या लॉ फार्म में कार्य करने वालों का साल बेहद अच्छा जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मनचाही नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। शनि के कुंभ राशि में गोचर से वृषभ राशि के जातक मलामाल होंगे। कोई भी समस्या आने पर जल्द छुटकारा मिल जाएगा। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए प्रमोशन के योग रहेंगे। घर-परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

शनिदेव के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सफलता मनोबल बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। साल के अंत में विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button