News24you

News you are looking for

sexual harassment का आरोप: फूड इंस्पेक्टर से SDM करते हैं अश्लील चैट, रात में बुलाते हैं घर

sexual harassment का आरोप: फूड इंस्पेक्टर से SDM करते हैं अश्लील चैट, रात में बुलाते हैं घर

देवास । खातेगांव में फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने खातेगांव SDM संतोष तिवारी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट (sexual harassment) के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसडीएम उन्हें व्हाट्सएप्प पर अश्लील मैसेज भेजते हैं और रात में उनके घर आने की बात कहते हैं। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम संतोष तिवारी को पद से हटा दिया है। साथ ही देवास कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए एक दल का गठन भी किया है।

फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल द्वारा लगाए गए आरोप से हड़कंप मच गया है। उन्होने कहा कि एसडीएम उन्हें जबरन अपने ऑफिस में बुलाकर गलत हरकतें करते हैं। इतना ही नहीं वो बार बार उन्हें केबिन में बुलाते हैं और प्रताड़ित करते हैं। इसके बाद पीड़िता ने कलेक्टर से मामले की शिकायत की है जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए एसडीएम को पद से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में प्रियंका अग्रवाल ने कुछ साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं जिनमें व्हाट्सएप चैटिंग शामिल है। इसी के साथ उनका कहना है कि ऑफिस में लगे कैमरे में भी सारी घटना कैद हुई हैं और इस आधार पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।