HOME

जानें कौन कौन ले रहा नीतीश के मंत्रिमंडल में शपथ

जानें कौन कौन ले रहा नीतीश के मंत्रिमंडल में शपथ
पटना.  नीतीश कुमार की कैबिनेट का शपथ समारोह शुरू हो गया है। जेडीयू के विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, राजीव रंजन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि महागंठबधन (आरजेडी-कांग्रेस और जेडीयू) से अलग होने के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार ने सीएम पद की छठी बार शपथ ली थी। वहीं, बीजेपी के सुशील कुमार मोदी को नई सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने भी नीतीश के साथ शपथ ली थी। बाद में शुक्रवार को JDU-BJP अलायंस ने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत लिया था। 
अब तक इन मंत्रियों ने शपथ ली… 
 
 1) विजेंद्र प्रसाद यादव: सुपौल से जेडीयू विधायक हैं। 2000 से लगातार विधायक रहे हैं। पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री थे।
2) प्रेम कुमार: अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। 7 बार विधायक रहे। गया से बीजेपी के विधायक हैं। पिछली सरकार में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं।
3) श्रवण कुमार: नालंदा से जेडीयू के विधायक हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री थे। 
4) राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह: नीतीश के करीबी हैं और लालू-नीतीश गठबंधन के दौरान PWD मंत्री रह चुके हैं। लोकसभा और राज्यसभा मेंबर भी रह चुके हैं।
5) नंदकिशोर यादव: बीजेपी के एमएल हैं। पहले भी बिहार में मंत्री रह चुके हैं।
6) रामनारायण मंडल: बीजेपी विधायक और पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट हैं। 
7) जय कुमार सिंह: दिनारा सीट से जेडीयू के विधायक हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री थे। 
8) प्रमोद कुमार: पूर्वी चंपारण से बीजेपी विधायक हैं।
9) कृष्ण नंदन वर्मा: घोसी से जेडीयू विधायक हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री थे।
10) महेश्वर हजारी: कल्याणपुर से जेडीयू विधायक हैं। रामविलास पासवान के रिश्तेदार हैं और पिछली सरकार में भी मंत्री थे। 
11) विनोद नारायण झा: बीजेपी के एमएलसी हैं। 
12) शैलेष कुमार: जमालपुर से जेडीयू के विधायक हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री थे। 
13) सुरेश कुमार शर्मा: मुजफ्फरपुर से बीजेपी विधायक हैं।
14) कुमारी मंजू वर्मा: चेरिया बरियारपुर से जेडीयू विधायक हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री थीं। 
15) विजय कुमार सिन्हा: लखीसराय से बीजेपी विधायक हैं। 
16) संतोष निराला: राजपुर से जेडीयू विधायक हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री थे।
17) राणा रणधीर सिंह: मधुबन से बीजेपी विधायक हैं। 
18) खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद: सिकटा से जेडीयू विधायक हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री थे। 
19) विनोद कुमार सिंह: प्राणपुर से बीजेपी विधायक हैं।
 
 
 
जेडीयू को केंद्र में मिल सकती है जगह 
– जेडीयू को केंद्र सरकार में भी जगह मिल सकती है। कहा जा रहा है कि उसके 2 सांसद केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। इसके लिए शरद यादव और संतोष कुशवाहा के नाम की चर्चा है।
 
108 के मुकाबले 131 वोटों से जीता फ्लोर टेस्ट
– इससे पहले, JDU-BJP अलायंस ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत लिया। NDA को 131 वोट हासिल हुए और RJD-कांग्रेस अलायंस को 108 वोट मिले। BJP-JDU को जीत के लिए 243 विधायकों में से 122 मेंबर्स का सपोर्ट चाहिए था।  बता दें कि JDU के पास 71 और बीजेपी के 58 विधायक हैं। उधर, RJD के 80, कांग्रेस के 27 और CPI-ML के तीन विधायक हैं। इस लिहाज से अपोजिशन को 110 वोट मिलने चाहिए थे, लेकिन उसे इस आंकड़े से भी 2 वोट कम मिले। 
 
सचेत रहें, मैं सबको आईना दिखाऊंगा: नीतीश
– नीतीश ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा था, “सबको आईना दिखाऊंगा। बाहर भी, अंदर भी। वोट देने वाली जनता परेशान हो रही थी। सदन की मर्यादा ना भूलें, सचेत रहें। वरना हम सबको हिसाब देंगे और आइना दिखाएंगे विधानसभा के बाहर।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button