Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Sex Racket In Spa Center दो दिन में दूसरे स्पा सेंटर में मिला जिस्मफ़रोसी का अड्डा, मणिपुर से लाई गई थी गर्ल्स

Sex Racket In Spa Center कानपुर में हाल के कुछ वर्षों में एकाएक कई इलाकों में स्पा सेंटरों की बाढ़ सी आ गई है. छोटे-छोटे घरों में भी स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं. इन सेंटरों  को क्षेत्र के दबंगों का सपोर्ट रहता है. कई बार तो पुलिसकर्मी भी सपोर्ट करते हैं.

कानपुर में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. 4 दिन में पुलिस ने 2 स्पा सेंटरों में छापा मारकर 6 लड़कियों और 4 लड़कों को पकड़ा है. इनमें 2 लड़कियां मणिपुर की रहने वाली हैं. शनिवार को पुलिस ने रावतपुर इलाके में कई थानों की फोर्स और सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मियों के साथ अरेबियन स्पा सेंटर मसाज पार्लर पर छापा मारा. इस दौरान सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ. यहां से पुलिस ने 3 लड़कियां के साथ सेंटर चलाने वाले प्रशांत सिंह और उसके साथी उदित को गिरफ्तार किया है. हालांकि कई लड़के भाग भी निकले.

इससे पहले 12 अक्टूबर को कानपुर के कर्नलगंज इलाके में पुलिस ने स्वर्ण स्पा सेंटर में छापा मारा था. इसमें 3 लड़कियों के साथ 2 लड़के राहुल और प्रदुम्न सिंह को गिरफ्तार किया गया था. इस स्पा सेंटर का मालिक मारकंडे और उसका साथी जितेंद्र फरार हो गए थे.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp