HOMEMADHYAPRADESH

MP में BJP आगे, उपचुनावों में भाजपा, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के बीच कांटे की टक्कर

उपचुनावों भाजपा, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के बीच कांटे की टक्कर,MP में BJP आगे

Live by election results 2021। देश के 13 राज्यों में 3 लोकसभा क्षेत्रों और 29 विधानसभा क्षेत्रों पर संपन्न हुए उपचुनाव के चुनाव परिणाम आज घोषित किया जाएगा। अब से कुछ देर पहले 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन उपचुनावों की कई सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले इन उप चुनावों को सेमीफाइनल के तौर भी देखा जा रहा है।

एमपी उपचुनाव में सभी सीटों के रूझान आ गए हैं। सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

रैगांव में बीजेपी को बढ़त
सतना के रैगांव विधानसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना वर्मा को 2228 वोट, वहीं बीजेपी की
प्रतिमा बागरी को 3164 वोट। प्रतिमा बागरी वहां से चल रही हैं आगे

खंडवा और रैगांव में बीजेपी प्रत्याशी आगे
खंडवा लोकसभा और रैगांव विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी से रूझान आने लगे हैं। रैगांव में पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी चल रही हैं आगे। वहीं, खंडवा लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल आगे चल रहे हैं।

हाल ही में तीन लोकसभा सीटों खंडवा, मंडी और दादर नगर हवेली में लोकसभा उप चुनाव संपन्न हुए थे। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा सदस्यों की मौत होने के बाद उप चुनाव कराए गए थे। मार्च में मंडी सीट से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया था, वहीं खंडवा संसदीय क्षेत्र का उप चुनाव भाजपा सदस्य नंदकुमार सिंह चौहान की मृत्यु के बाद आवश्यक हो गया था, इसके अलावा दादरा और नगर हवेली में उपचुनाव निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर के निधन के कारण हुआ था।

Show More

Related Articles

Back to top button