News24you

News you are looking for

Sex Racket: दिल्ली, बनारस, महाराष्ट्र और ओडिशा की 6 लड़कियों के साथ 3 लड़के

Sex Racket: दिल्ली, बनारस, महाराष्ट्र और ओडिशा की 6 लड़कियों के साथ 3 लड़के

Sex Racket in Indore इंदौर में पुलिस ने फिर सैक्सरैकेट पकड़ा है। महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट से लसूडिया थाना पुलिस ने 6 लड़कियां और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह लड़कियां दिल्ली, वाराणसी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा राज्यों की रहने वाली हैं। यहां इन्हें प्रतिबंधित देह व्यापार के लिए लाया गया था।

ऑनलाइन वेबसाइट है जिनके माध्यम से ग्राहकों द्वारा लड़कियों की बुकिंग

लसूड़िया थाना टीआइ इंद्रमणि पटेल ने बताया कि लोगों से पैसे लेकर उनके पास लड़कियां भेजने के आरोप में पिछले दिनों नीरज चौधरी, प्रमोद सिंह, शिवम वर्मा, केशवसिंह और इमरान को पकड़ा गया था। इन्वेस्टिगेशन के दौरान इन लोगों ने बताया कि 3 ऑनलाइन वेबसाइट है जिनके माध्यम से ग्राहकों द्वारा लड़कियों की बुकिंग की जाती है। इंदौर में ऐसे कई लोग हैं जो फ्लैट और होटलों में लड़कियों को भेजते हैं।
पुलिस ने रेड का प्लान बनाया
ज्यादातर ग्राहक दूसरे राज्यों की लड़कियों की मांग करते हैं ताकि बाद में उन्हें पहचाने जाने का कोई डर ना हो। प्रॉपर इंफॉर्मेशन के बेस पर पुलिस ने रेड का प्लान बनाया। एक कांस्टेबल को ग्राहक बनाकर वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग की गई। मोहम्मद यमन उर्फ समीर ने संपर्क किया। डील फाइनल होने के बाद महालक्ष्मी नगर स्थित समीर के फ्लैट में पहले कॉन्स्टेबल पहुंचा और उसका इशारा होते ही पुलिस टीम ने छापा मार दिया।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के दौरान समीर के फ्लाइट से मयूर पुत्र शंकर काटरे निवासी परदेशीपुरा, मोहम्मद यमन उर्फ समीर पुत्र अखलाक अहमद निवासी सौर्य विहार लखनऊ और मोहम्मद सालाहा पुत्र मोहम्मद परवेज निवासी फिरोजाबाद को 6 लड़कियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।