Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Sex Racket दो बड़े शहरों में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 युवक युवती अरेस्ट

Sex Racket Exposed। देश में जैसे ही अनलॉक (Unlock 2021) की प्रक्रिया शुरु हुई है, वैसे ही देह व्यापार (Sex Racket Exposed) फिर से फलने फूलने लगा है। एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है और मौके से 3 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया है, वही दूसरी तरफ दिल्ली (Delhi) से सटे यूपी (UP) के ग्रेटर नोएडा में पुलिस (Noida Police) ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है, जिसमें कई आपत्तिजनक सामान और मोबाईल-कैश के साथ 3 युवक-युवतियों को अरेस्ट किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-36 के एक होटल में एक सेक्स रैकेट (Noida Sex Racket) चलाया जा रहा है, इसी आधार पर पुलिस ने यहां दबिश दी और मौके से एक युवती और दो युवक को गिरफ्तार (Sex Racket Busted) किया।इसके साथ ही 4 मोबाइल, 2 डीवीआर, 6900 रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए है।  इनके विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।इसके अलावा, होटल के मालिक ऋषि गोयल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। महिला फरीदाबाद से लाई गई थी।

Sex Racket दो बड़े शहरों में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 युवक युवती अरेस्ट

वही छत्तीसगढ़ के भिलाई (Bhilai Sex Racket) के नेहरू नगर के एक निजी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मौके से 1 युवक और 2 युवती को पकड़ा है, दोनों युवतियां लखनऊ और कोलकाता की बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस होटल पहुंची वैसे ही होटल संचालक वहां से फरार हो गया। वहीं होटल स्टाफ की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।इस मामले में थाना सुपेला पुलिस पीटा एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। देह व्यापार के मामले में संलिप्त पाये जाने पर उन पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp