Thursday, October 29, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Schools Closed अब इन दो राज्यों में कोरोना के कारण स्कूल बंद, कई पाबंदियां भी लगीं

Schools Closed: देश मे ओमिक्रोन के साथ कोरोना की रफ्तार के बाद कई राज्यों में पाबंदियां लग रही हैं। खास तौर पर स्कूलों को बंद करने पर ध्यान है ताकि बच्चे इसकी चपेट में न आएं। अब झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को मिनी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। महाराष्ट्र Maharashtra में भी 8 वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

8वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. Schools Closed:

वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पहली कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है.

झारखंड में अब बाजार रात आठ बजे तक ही खुलेंगे

झारखंड में अब बाजार रात आठ बजे तक ही खुलेंगे। हालांकि नाइट कर्फ्यू पर कोई फैसला नहीं किया गया है। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेज, स्टेडियम, पार्क, जिम, स्वीमिंग पूल आदि अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई निर्णय लिए गए। बैठक के बाद इन निर्णयों के बारे में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जानकारी दी। नया आदेश फिलहाल 15 जनवरी तक लागू रहेगा।

अनुसार राज्य में नाइट कर्फ्यू पर निर्णय अभी नहीं लिया गया है लेकिन बाजार रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे। आठ बजे के बाद केवल मेडिकल सेक्टर से संबंधित कारोबार, बार और रेस्टोरेंट खुल सकेंगे।

इनडोर और आउटडोर स्टेडियम पूरी तरह बंद रहेंगे। पार्क, जिम, चिड़ियाघर, स्विमिंग पूल, पर्यटक स्थल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य किए जा सकेंगे।

सरकारी और निजी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम होगा। बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति अगले आदेश तक दर्ज नहीं होगी। शादी विवाह और अंत्येष्टि में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp