Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHज्ञान

School Reopen Updates कुछ राज्यों में खुले स्कूल, MP सहित इन राज्यों में कैसी है स्थिति जानें

School Reopen Updates कोरोना की तीसरी लहर कुछ राज्यों में अब धीमी पड़ने लगी है। इसी वजह से कुछ जगहों पर प्रतिबंधोंं में ढिलाई भी दी जा रही है। हालांकि कुछ ऐसे राज्‍य भी हैं जहां पर कोरोना की रफ्तार तेज होने की वजह से प्रतिबंधों को और अधिक कड़ा किया गया है।

बहरहाल, जहां पर प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है उसमें सबसे ऊपर महाराष्‍ट्र है। महाराष्‍ट्र में सोमवार से सभी स्‍कूलों को एक बार फिर से खोल दिया गया है। हालांकि छात्रों को स्‍कूलों में एंट्री तभी मिलेगी जब इसकी इजाजत पैरेंट्स से मिलेगी।

यहां पर हाइब्रिड मोड में अब क्‍लासेस चलेंगी। वहीं एमपी में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है यहां स्कुलों का 31 जनवरी तक अवकाश है लेकिन यही हालत रहे तो एमपी में स्कुलों का फैसला बढ़ सकता है। आपको बता दें कि एमपी में फरवरी माह में बोर्ड एग्जाम भी है जिसे ऑफलाइन कराने सरकार तैयारी कर रही है।

दूसरे राज्‍यों में इस तरह से है स्थिति  

दिल्‍ली में कोरोना के मामलोंं में कमी आई है लेकिन यहां पर स्‍कूलों को खोलने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि छात्रों के सौ फीसद टीकाकरण के बाद ही ये संभव होगा। वहीं सोमवार से दिल्‍ली में निजी आफिसों को 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोल दिया गया है। वहीं वीकेंड कर्फ्यू पहले की ही तरह जारी रहेगा। सम-विषम आधार पर दुकानें खोलने की अनुमत‍ि है।  हरियाणा और पंजाब में फिलहाल स्‍कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद किया गया है। राज्‍य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद ही इन्‍हें खोलने पर फैसला लिया जाएगा।  ओडिशा में भी जनवरी के अंत तक स्‍कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। राज्‍य में आफिस पूरी तरह से खुले हैं।   उत्‍तर प्रदेश में सरकार ने पूरे राज्‍य में 30 जनवरी तक के लिए स्‍कूलों को बंद किया हुआ है। हालांकि चुनाव से संबंधित कर्मचारियों को आफिस जाना होगा। इसमें शिक्षक भी शामिल हैं। यहां पूरे राज्‍य में हर रोज रात्रि कर्फ्यू लागू है। जम्मू कश्‍मीर में सभी शिक्षण संस्‍थान फिलहाल अगले आदेश तक के लिए बंद हैं और आनलाइन क्‍लास की अनुमति दी गई है। यहां पर वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया हुआ है। इस दौरान केवल जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। यहां पर दफ्तरों को बंद नहीं किया गया है, लेकिन कर्मचारियों को पूरी तरह से वैक्‍सीनेट होना जरूरी है।  असम में कोविड-19 महामारी को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह में स्‍कूली बच्‍चों के शामिल होने पर पाबंदी है।राज्‍य में जारी एसओपी के मुताबिक राज्य स्तरीय समारोह में केवल एक हजार और जिला स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में केवल 500 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इस दौरान निकलने वाली परेड में भी पूरी तरह से वैक्‍सीनेट हो चुके जवान ही शामिल होंगे। तमिलनाडु में 1-20 फरवरी के बीच कालेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं आनलाइन होंगी। यहां पर 30 जनवरी को पूर्ण लाकडाउन होगा। केरल में भी 23 और 30 जनवरी को राज्‍यव्‍यापी लाकडाउन लगेगा। इस दौरान केवल अति आवश्‍यक सेवाएं ही जारी रहेंगी। यहां पर 21 जनवरी से केवल आनलाइन क्‍लासेस शुरू हैं। गुजरात के 17 शहरों में नाईट कर्फ्यू लगा है, जो 29 जनवरी तक लागू रहेगा। बिहार में भी 6 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू है। यहां पर 6 फरवरी तक स्‍कूलों को बंद करने का आदेश है। इस दौरान आनलाइन क्‍लास चलाने की अनुमति है। साथ ही दफ्तरों को 50 फीसद की उपस्थिति के साथ खोला जा रहा है। आफिसों में कर्मचारियों के अलावा किसी अन्‍य के प्रवेश को अनुमति नहीं दी जाएगी देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत से और भारत के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 28 फरवरी तक के लिए निलंबित कर दिया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp