HOMEMADHYAPRADESH

School Dussehra Diwali Holiday 2022 MP के स्कूलों में दशहरा-दिवाली अवकाश घोषित, बच्चों की 10 दिन मौज

Dussehra Diwali Holiday 2022 MP के स्कूलों में दशहरा दिवाली अवकाश घोषित

School Dussehra Diwali Holiday 2022  मध्य प्रदेश MP के स्कूलों के छात्रों को अगले हफ्ते से फिर छुट्टियां मिलने वाली हैं। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के बाद 3 अक्टूबर से दशहरा का अवकाश घोषित कर दिया गया है। शासकीय और निजी स्कूलों के छात्रों-शिक्षकों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरे और दिवाली की छुट्टियां पिछले दिनों घोषित की थीं जिसका आज विधिवत आदेश जारी किया गया।  विभाग के आदेश के तहत अक्टूबर में छात्रों को कुल 10 दिन की छुट्टी मिलेगी।

दरअसल, मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन को लेकर दशहरा-दीपावली में शिक्षकों और छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। दशहरा में शिक्षकों और छात्रों को 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अवकाश दिया जाएगा। यानी दशहरा में 4 दिन छुट्टी मिलेगा। वही दीपावली में शिक्षकों और छात्रों को 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक छुट्टी दी जाएगी। दीपावली में 6 दिन अवकाश मिलेगा। 2 अक्टूबर को रविवार है।

School Holiday in October 2022: कुल मिलाकर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

2 अक्टूबर- रविवार, गांधी जयंती
3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक-दशहरा के लिए अवकाश
9 अक्टूबर- रविवार, ईद ए मिलाद महर्षि बाल्मीकि जयंती
16 अक्टूबर – रविवार
22 अक्टूबर से 27 तक-दीपावली पर अवकाश
30 अक्‍टूबर – रविवार, छठ पूजा पर्व
31 अक्‍टूबर – सरदार बल्‍लभ भाई पटेल

 

Show More

Related Articles

Back to top button