HOMEMADHYAPRADESH

Nued Video दोस्त ने महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया Rape

Nued Video दोस्त ने महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया Rape

Nued Video bhopal निजी अस्पताल की कैंटीन में काम करने वाली महिला से अन्य अस्पताल के कर्मचारी ने दोस्ती कर ली। वह महिला के घर भी आने जाने लगा था। एक दिन मौका पाकर उसने महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया था। बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह महिला से दुष्‍कर्म करने लगा। बदनामी के डर से महिला पौने दो साल तक चुप रही, लेकिन युवक महिला को आए दिन परेशान करने लगा था। जिससे तंग आकर पीडि़ता ने शुक्रवार को एमपी नगर थाने पहुंचकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल के कैंटीन में काम करती है। मनोज मालवीय रेडक्रास अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता है। वह पीडि़ता के अस्पताल में आता-जाता था। तब वह उस अस्तपाल की कैंटीन में नाश्ता करता था। इस वजह से पीडि़ता से उसकी बातचीत होने लगी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और आरोपी महिला के घर तक आने-जाने लगा। फरियादिया पहले से विवाहित है, आरोपित भी शादीशुदा है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने एक दिन नहाते समय गुपचुप तरीके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पहली बार आठ जनवरी 2021 में महिला के साथ उसी के घर में ज्यादती की। बाद में महिला को शादी करने का झांसा देकर चुप रहने के लिए कह दिया। इसके बाद में शादी का झांसा देकर आरोपी ने करीब एक साल तक महिला के साथ संबंध बनाए।

Show More

Related Articles

Back to top button