Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

School Closed Updates इस राज्य के नवोदय स्कूल में 85 छात्र कोरोना पॉजिटिव, कई राज्यों में स्कूल बंद, MP में भी हो सकता है कोई बड़ा फैसला

School Closed Updates, Coronavirus news देश भर में कोरोना की रफ्तार की वजह से स्कूल को लेकर राज्य सरकारों में चिंता बढ़ गई हैं । दिल्ली हरियाणा के बाद अब तमिलनाडु में भी स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। देश में ओमिक्रॉन ने अब रफ्तार पकड़ ली है।

ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से कोरोना के नए केस भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। देश में ओमिक्रॉन के केस 1525 पार हो गए हैं. इधर,  नैनीताल के नवोदय स्कूल में 85 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इन सभी को फिलहाल आयसोलेट कर दिया गया है. इधर आज रविवार होने के कारण मध्यप्रदेश में स्कूलों को लेकर कोई डिसिजन नहीं हुआ है। सरकार इस दिशा में गम्भीरता से विचार कर रही है।

ओडिशा में कल से नहीं खुलेंगे स्‍कूल

ओडिशा के स्कूल कल 03 जनवरी, 2022 से खोले जाने थे, जिसपर फिलहाल रोक लगा दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 1 से 5 के सभी छात्रों के लिए स्‍कूल खोलने के फैलने को फिलहाल स्‍थगित कर दिया गया है. राज्य में COVID-19 के मामलों में आ रही तेजी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

तमिलनाडु के स्कूल 03 जनवरी, 2022 से खुलने थे

तमिलनाडु के स्कूल शुरू में 03 जनवरी, 2022 से फिर से खुलने वाले थे. इस बीच, बारिश ने पहले ही चेन्नई और पड़ोसी जिलों में एक बार फिर तबाही मचा दी थी, जिससे स्कूल, कॉलेज और कई जगहों को जीवन के लिए जोखिम के कारण बंद करना पड़ा था.

तमिलनाडु के स्कूलों को कुछ कक्षाओं के लिए फिर से बंद

तमिलनाडु के स्कूलों को कुछ कक्षाओं के लिए फिर से बंद कर दिया गया है क्योंकि राज्य सरकार ने बढ़ते सीओवीआईडी ​​और ओमाइक्रोन मामलों के कारण नए सिरे से प्रतिबंध लगा दिया है। तमिलनाडु के स्कूलों को कक्षा 1 से 8 तक के लिए 10 जनवरी, 2022 तक के लिए बंद कर दिया गया है और कक्षा 9 से 12 और कॉलेज के छात्रों के लिए दिशानिर्देशों को संशोधित किया गया है

ओडिशा में  39 कोरोना संक्रमितों में से 23 में ओमिक्रॉन

ओडिशा में  39 कोरोना संक्रमितों में से 23 में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है. इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रॉन के मामले 37 हो गए हैं.

हरियाणा: कोविड के चलते 3 से 12 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और लायब्रेरी

कोविड के प्रकोप के चलते हरियाणा राज्य में 3 से 12 जनवरी तक सभी राजकीय व प्राइवेट स्कूल, कोलेज, पॉलीटैक्निक, आईटीआई, कोचिंग इंस्टिट्यूट, लायब्रेरी तथा ट्रेनिंग इन्स्टिटूट और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.

नैनीताल के नवोदय स्कूल में 85 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव, किया गया आइसोलेट

नैनीताल के नवोदय स्कूल में 85 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन सभी को फिलहाल आयसोलेट कर दिया गया है.

पटना में कोरोना विस्फोट, NMCH के 17 डॉक्टर पॉजिटिव

साल 2021 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को बिहार में कोरोना वायरस का जबरदस्त विस्फोट हुआ और कुल 281 मामले दर्ज किए गए. इसी दिन राजधानी पटना में कुल 281 में से 136 मामले सामने आए जिसके बाद जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं. जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर को बिहार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का सालाना कार्यक्रम हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शिरकत की थी और इसी कार्यक्रम में शामिल होने वाले नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 17 डॉक्टर भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं.

पूरी तरह ठीक हुए ओमिक्रॉन के 560 मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के कुल 1,525 मामलों का पता चला है, जिनमें से 560 ठीक हो गए हैं. महाराष्ट्र में अधिकतम 460 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद दिल्ली में 351, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 117 और केरल में 109 मामले दर्ज किए गए.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp