News24you

News you are looking for

Sarkari Noukari in MP रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजें प्रस्ताव

Government Job: सरकारी नौकरी - किसी भी विषय में ग्रेजुएट के लिए सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती

Madhya Pradesh News: प्रदेश में एक लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती जल्द प्रारंभ होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वीकृत पदों में से रिक्त पांच प्रतिशत पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव राज्य लोक सेवा आयोग या कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजें। इसके साथ भर्ती नियम की जानकारी भी भेजी जाए ताकि दोनों एजेंसियां अपनी प्रक्रिया करके विज्ञापन जारी कर सकें।

प्रदेश में राज्य संवर्ग के एक लाख से अधिक पद रिक्त हैं। जिला संवर्ग के पदों की जानकारी कलेक्टरों से मांगी गई है, जो अभी तक सामान्य प्रशासन विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। विभाग ने तय किया है कि राज्य संवर्ग के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

इसके लिए सभी विभागों को पांच प्रतिशत पदों पर भर्ती के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इससे अधिक पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की अनुमति आवश्यक होती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती के प्रस्ताव विभाग के माध्यम से ही भेजे जाएंगे। जो पद इसके बाद भी रिक्त बचेंगे, उनके लिए अलग से कार्ययोजना तैयार की जाएगी।