News24you

News you are looking for

Charged with Rape: बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Charged with Rape: बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Anuppur News:  अमरकंटक स्थित बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर आश्रम की महिला मजदूर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महंत लक्ष्मण दास कांग्रेस के संगठनों से जुड़े हैं। अमरकंटक पुलिस ने श‍िकायत मिलने पर शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला : आश्रम में काम करने वाली 42 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा कि वह डिंडौरी जिले की रहने वाली है। पति के निधन के बाद वह 2017 में आश्रम में मजदूरी करने गई थी। तीन महीने काम करने के बाद उसे सफाई का सौंपा गया। एक दिन महंत ने धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से बर्फानी आश्रम के महंत उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। कई दिन तक अमरकंटक से दूर आश्रम में भी रखा गया। विरोध करने पर आश्रम के कर्मचारियों ने उस पर दबाव बनाकर धमकाया।