Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Santokh singh chaudhary भारत जोड़ो यात्रा में शामिल पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन

santokh singh chaudhary भारत जोड़ो यात्रा में शामिल पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। संतोख सिंह की तबीयत उस समय बिगड़ी थी, जब वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे थे। जानकारी के मुताबिक, यात्रा जब लुधियाना से रवाना हुई, तब संतोख सिंह पद यात्रा कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पंजाब में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बता दें, भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब चरण भी समाप्त होने जा रहा है। यहां से यात्रा हिमाचल और फिर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर जाएगी। संतोख सिंह के निधन के बाद सूचना है कि राहुल गांधी ने यात्रा रोक दी है और वे जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp