HOME

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के दो गांवों पर रूस का कब्जा, हमले में सात लोगों की मौत

Russia Ukraine War Live रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया

Russia Ukraine War Live: राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है।

 

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के दो गांवों पर रूस का कब्जा, हमले में सात लोगों की मौत
russi vs ukrain war

Russia Ukraine War Live  यूक्रेन के दो गांवों पर रूस का कब्जा, हमले में सात लोगों की मौत

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस और भी ज्यादा हमलावर होता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है। वहीं मिसाइल हमले में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

Russia Ukraine War Live राजधानी कीव के ब्रोवरी में 1 व्यक्ति की मौत, 1 घायल

यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि ब्रोवरी और कीव में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 1 घायल हो गए हैं। पूरे यूक्रेन में गोलाबारी जारी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है।

Russia Ukraine War Live तेजी से बदलती स्थिति पर हमारी नजर: भारत

यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

LIVE Russia Ukraine War Live यूरोप ने यूक्रेन को चेताया

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार यूरोप ने यूक्रेन के आसपास हवाई क्षेत्र के जोखिमों की चेतावनी दी है।अब यूक्रेन ने किया पलटवार
यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। समाचार एजेंस रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है।

Russia Ukraine War Live रूस हुआ और आक्रामक

रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद से रूस यूक्रेन के खिलाफ और ज्यादा हमलावर हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस की सेना ने जानकारी दी है कि उसने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।

Russia Ukraine War Live बीच रास्ते से दिल्ली लौटी एयरइंडिया की फ्लाइट

यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई।

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के दो गांवों पर रूस का कब्जा, हमले में सात लोगों की मौत

Russia Ukraine War Live यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का एलान

रूसी हमले के बीच यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का एलान कर दिया गया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके हो रहे हैं।

Russia Ukraine War Live कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा

रूसी द्वारा हमले शुरू करने के बाद यूक्रेन सरकार ने कीव एयरपोर्ट को खाली करवाना शुरू कर दिया है।

Russia Ukraine War Live कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला

रूस ने कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला शुरू कर दिया है। स्थिति भयावह होती जा रही है।

Russia Ukraine War Live यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है: रूस

संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया है हम यूक्रेन में स्थिति का विश्लेषण करेंगे।

Russia Ukraine War Live यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोट

रूस द्वारा जंग के एलान के बाद यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

LIVE Russia Ukraine War Live यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा: विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है। यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे भी करना चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है।

Russia Ukraine War Live यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार धमाका

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में ‘मिलिट्री ऑपरेशन’ की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में एक धमाका सुना गया है।

Russia Ukraine War Live कोई देश बीच में न आए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि जो कोई भी हमारे देश और हमारे लोगों के लिए खतरे पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button