HOMEMADHYAPRADESH

Run for women महिला सशक्तिकरण के लिए Khajuraho में ‘गो हेरिटेज रन फ़ॉर वूमेन’ को मंत्री उषा ठाकुर ने दिखाई झंडी

महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष पहल के तहत खजुराहो में गो हेरिटेज रन फ़ॉर वूमेन को गत दिवस संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने रवाना किया।

Run for women महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष पहल के तहत खजुराहो में गो हेरिटेज रन फ़ॉर वूमेन को गत दिवस संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने रवाना किया।

छतरपुर जिले के खजुराहो Khajuraho में रविवार को जिले में चलाये जा रहे सेफसिटी कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष पहल की जा रही है।

run for women
खजुराहो में रविवार की प्रातः गो हेरिटेज रन फ़ॉर वूमेन को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस रन में 300 से अधिक लड़कियों ने हिस्सा लिया। यह रन ‘महिलाओं ने ठाना है पर्यटन को बढ़ाना है’ के उदघोष के साथ शुरू हुई।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि बुंदेलखंड की मातृ शक्तियों का अभिनन्दन करती हूं और यह भी अपेक्षा करती हूं कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में समाज और मातृ शक्ति का सतत, समर्पित, समर्थन और सहयोग मिलता रहेगा।

बुंदेलखंड और खजुराहो के इतिहास में मातृ शक्ति के प्रयास से हेरिटेज फॉर रन के आयोजन से नए ढंग से पर्यटक विकास की गाथा लिखने की शुरुआत हुई है।

बुंदेलखंड वीरों की भूमि है यहाँ की बेटियां वीरों और वीरता से कैसे दूर रह सकती हैं। खजुराहो में पर्यटन को विकसित और आकर्षित करने के लिए प्रदेश स्तर पर अनूठे प्रयास हो रहे हैं। खजुराहो फेस्टिवल का आयोजन भी अपने आप मे अनूठा है।

रन फॉर हेरिटेज में म.प्र. पर्यटन विभाग और आधार संस्था एवं उनके कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग मिला।

Show More

Related Articles

Back to top button